UPTak Baithak Logo

क्या यूपी में तय समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव? नवंबर-दिसंबर में वोटिंग की चर्चा तेज...

ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh Elections: उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव समय से पहले कराए जाने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि फरवरी-मार्च 2026 में होने वाली जनगणना के दौरान प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह व्यस्त रहेगी.

social share
google news

Uttar Pradesh Elections: उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव समय से पहले कराए जाने की संभावना पर चर्चा तेज हो गई है. इसकी मुख्य वजह देश में फरवरी से मार्च के बीच होने वाली जनगणना को बताया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से व्यस्त रहेंगे. ऐसे में चुनावी प्रक्रिया के लिए पर्याप्त संसाधन और स्टाफ उपलब्ध कराना एक चुनौती बन सकता है. इसी कारण प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर यह विचार सामने आ रहा है कि चुनाव नवंबर या दिसंबर में कराए जा सकते हैं, हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.