UP में शुरू हुआ ऐसा पोर्टल कि अब घर बैठे होगा हर शिकायत का समाधान! जानें कैसे काम करेगा जन सुनवाई पोर्टल
ADVERTISEMENT
UP Jan Sunwai Portal: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया जन सुनवाई समाधान पोर्टल नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निवारण के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है. इसके माध्यम से लोग घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिसकी स्थिति को रेफरेंस नंबर से ट्रैक किया जा सकता है.
UP Jan Sunwai Portal: उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान के लिए “जन सुनवाई समाधान पोर्टल” की शुरुआत की है. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब लोगों को अपनी शिकायतों के निपटारे के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. एक क्लिक में शिकायत सीधे संबंधित विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाई जा सकती है। यह सुविधा मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर उपलब्ध है, जिससे नागरिक घर बैठे ही इसका उपयोग कर सकते हैं और समय व धन दोनों की बचत होती है। यह पहल ई-गवर्नेंस को मजबूत करने और जनता व प्रशासन के बीच दूरी कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.
