NTA की गड़बड़ी से फिर परेशान हुए स्टूडेंट्स, CUET UG परीक्षा में तकनीकी खराबी, 3 की जगह 4 बजे होगी परीक्षा
CUET exam delay: CUET UG 2026 परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर तकनीकी खराबी और अव्यवस्था के कारण पेपर समय पर शुरू नहीं हो सका. छात्रों और अभिभावकों के विरोध के बाद NTA ने दूसरी शिफ्ट का समय बदलकर शाम 4 बजे किया और असुविधा पर खेद जताया.
ADVERTISEMENT

CUET exam delay
CUET exam delay: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बीते कुछ समय से लगातार सवालों के घेरे में है. अभी मेडिकल परीक्षा NEET में हुए कथित पेपर लीक का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एजेंसी एक बार फिर बड़े विवादों में घिर गई है. 30 मई 2026 को देश भर में आयोजित हो रही CUET UG 2026 की परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर भारी अव्यवस्था और तकनीकी खराबी देखने को मिली. इस बड़ी चूक के कारण देश के कई परीक्षा केंद्रों पर सुबह की शिफ्ट का पेपर तय समय पर शुरू ही नहीं हो सका जिसके बाद सेंटर्स पर छात्र और अभिभावक भड़क उठे. सुबह की इस भारी लापरवाही का सीधा असर दोपहर की शिफ्ट पर भी पड़ा है जिसके चलते एनटीए को आनन-फानन में दोपहर की परीक्षा का समय 3 बजे से 4 बजे तक के लिए शिफ्ट किया गया.
