UPTak Baithak Logo

UP Storm and Heavy Rain Alert: यूपी में आंधी-तूफान और बारिश से 16 लोगों की हुई मौत, कई जिलों में दिखा तबाही का मंजर

UP Weather Disaster News: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे तेज आंधी, बारिश और तूफान ने राज्य में भारी तबाही मचा दी. अलग-अलग जिलों में हुए हादसों, बिजली गिरने और पेड़ व टिनशेड गिरने की घटनाओं में कुल 16 लोगों की मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

UP Weather Disaster News
UP Weather Disaster News (Photo: AI Generated)
social share
google news

UP Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे तेज आंधी, बारिश और तूफान ने राज्य में भारी तबाही मचा दी. अलग-अलग जिलों में हुए हादसों, बिजली गिरने और पेड़ व टिनशेड गिरने की घटनाओं में कुल 16 लोगों की मौत हो गई. सबसे ज्यादा नुकसान बुंदेलखंड क्षेत्र में हुआ, जहां 10 लोगों की जान जाने की सूचना है. कई जिलों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा है.