UP Students Protest: लेखपाल परीक्षा में किस सब्जेक्ट्स से पूछे जाते हैं कितने सवाल? UPSSSC-PET का भी जान लें पूरा पैटर्न
UP Students Protest: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती सबसे चर्चित और प्रतिस्पर्धी सरकारी भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। लेखपाल बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चयन प्रक्रिया, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की अनिवार्यता, विषयवार पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, अंकन प्रणाली और तैयारी की रणनीति को समझना बेहद जरूरी है.
ADVERTISEMENT

Lekhpal Exam Protest
UP LEKHPAL NEWS: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा एक बार फिर चर्चा में है. प्रयागराज में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई है. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग को परीक्षा से संबंधित स्कोरकार्ड और अन्य जानकारियां सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकें. इस बीच बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी भी हैं जो लेखपाल भर्ती की तैयारी तो करना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं है कि लेखपाल भर्ती की प्रक्रिया क्या होती है? PET की क्या भूमिका है और परीक्षा में किन विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि लेखपाल भर्ती का पूरा प्रोसेस क्या है.
