UPTak Baithak Logo

सहारनपुर एनकाउंटर में मारा गया 1 लाख का इनामी बदमाश एहसान, मौत से पहले सब-इंस्पेक्टर पर दागी थीं ताबड़तोड़ गोलियां

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश एहसान ढेर हो गया. जवाबी फायरिंग में एक इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल घायल हुए, जबकि SHO की बुलेटप्रूफ जैकेट पर दो गोलियां लगीं. पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Ehsan encounter
Ehsan encounter
social share
google news

Saharanpur Ehsan encounter: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश एहसान मारा गया है. इस सनसनीखेज एनकाउंटर के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसके खौफ का आतंक पूरी तरह खत्म हो गया है. हालांकि यह मुठभेड़ बेहद खतरनाक थी जिसमें बदमाशों की तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं चिलकाना के थाना प्रभारी विनोद कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर दो गोलियां लगीं जिससे उनकी जान बाल-बाल बची. पुलिस ने मृतक बदमाश के पास से हथियार बरामद किए हैं और उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है.