UPTak Baithak Logo

CUET-UG परीक्षा में तकनीकी फेलियर से मचा हड़कंप, कई केंद्रों पर देरी से शुरू होगा एग्जाम

ADVERTISEMENT

CUET Exam Delay: तकनीकी खराबी और सर्वर डाउन की वजह से देशभर के कई केंद्रों पर सीईटी परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी, जिससे छात्रों को घंटों इंतजार करना पड़ा.

social share
google news

CUET Exam Delay: सीयूईटी परीक्षा के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. देशभर के कई शहरों में परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी, जिससे छात्र लंबे समय तक परीक्षा केंद्रों पर इंतजार करते रहे. भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते इंतजार ने छात्रों की मुश्किलें और बढ़ा दीं. कई अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें करीब दो घंटे तक परीक्षा शुरू होने का इंतजार करना पड़ा. बाद में परीक्षा का समय आगे बढ़ाया गया ताकि छात्रों को पूरा निर्धारित समय मिल सके. इस बीच सरकार और परीक्षा एजेंसी की ओर से सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए. सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा साफ नजर आया.