UPTak Baithak Logo

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की गई थी जान, अब योगी सरकार ने लिया ये तगड़ा एक्शन

ADVERTISEMENT

Hamirpur Bridge Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब तेज आंधी के कारण गिर गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में छह मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर सुरक्षित बचाए गए.

social share
google news

Hamirpur Bridge Accident: हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें भारी आंधी के चलते पुल का एक स्लैब अचानक गिर गया. इस दुर्घटना में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर सुरक्षित बचा लिए गए. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. पूरे इलाके में इस हादसे को लेकर हड़कंप मच गया और निर्माण कार्यों में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.