UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: यूपी के इन 8 जिलों में अगले 3 घंटे भारी, बारिश और ओलावृष्टि के साथ 90 Kmph की रफ्तार से आएगा भयंकर तूफान

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. IMD ने पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अगले 3 घंटों के लिए तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि का हाई अलर्ट जारी किया है. हवाएं 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है. मई के आखिरी हफ्तों में हो रही बारिश ने यूपी का मौसम सुहावना बना दिया है. 30 मई की शाम करीब 5 बजे बारिश हुई तेज बारिश के बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से फोन पर तेज आंधी-तूफान का हाई अलर्ट जारी किया गया है. IMD के मुताबिक अगले 3 घंटों के भीतर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाकों में भयंकर आंधी-तूफान के साथ-साथ गरज-चमक, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार डराने वाली होगी जिसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है.