HCL Executive Recruitment 2026: हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड में 70 पदों पर निकली भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी...
HCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने वर्ष 2025-26 के लिए 70 एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती E2, E3 और E4 ग्रेड में की जा रही है, जिसमें माइनिंग, इंजीनियरिंग, फाइनेंस और एचआर सहित कई विभाग शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

HCL Recruitment 2026: नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए एक बेहतरीन खबर सामने आई है.भारत सरकार की कंपनी हिन्दुुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. यह कंपनी मिनीरत्न कैटेगरी में आती है. इस बार कंपनी ने एग्जीक्यूटिव के 70 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती की खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए पूरे भारत से कोई भी अप्लाई कर सकता है. अगर आपका सिलेक्शन हो जाता है तो आपको देश या विदेश में कंपनी की किसी भी ब्रांच में काम करने का मौका मिल सकता है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जून 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होंगे और उम्मीदवार 25 जून 2026 की रात 12 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं. कंपनी ने ये भी साफ किया है कि आयु, अनुभव और योग्यता की गणना 1 मई 2026 के आधार पर की जाएगी.
