लेटेस्ट न्यूज़

रायबरेली में जीएसटी का एक्शन बना विवाद, किसान ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, रातभर डीएम दफ्तर के बाहर दिया धरना

Raebareli GST Controversy: रायबरेली जीएसटी विभाग की सचल दल पर किसान के उत्पीड़न का गंभीर आरोप. वैध बिल होने के बावजूद किसान अखिलेश तिवारी की टीन शेड लदी गाड़ी रोकी गई. आरोप है कि पानी पीने उतरे किसान को बीच रास्ते छोड़ सिपाही गाड़ी लेकर भाग निकला.

ADVERTISEMENT

Raebareli GST Controversy
Raebareli GST Controversy
social share
google news

Raebareli GST Controversy: रायबरेली के जनपद में जीएसटी विभाग के सचल दल की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.किसान का आरोप है कि वैध बिल होने के बावजूद न केवल उसकी गाड़ी रोकी गई बल्कि मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर सिपाही उसे बीच रास्ते में छोड़कर गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गए. इस उत्पीड़न से आक्रोशित किसान और भाजपा नेता सोमवार रात जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए.