लेटेस्ट न्यूज़

रील बनाने के चक्कर में गई 18 साल के अंश की जान, तमंचा लोड करते वक्त पेट में लगी गोली... तड़प-तड़पकर मौत

ADVERTISEMENT

लखीमपुर खीरी में रील बनाने के दौरान अवैध तमंचे से चली गोली लगने के कारण 18 वर्षीय अंश की मौत हो गई. परिजनों ने दोस्तों पर सही जानकारी न देने और लापरवाही का आरोप लगाया है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक 18 साल के युवक के लिए काल बन गया. हाथ में अवैध तमंचा लेकर वीडियो शूट करने के दौरान अचानक हुई फायरिंग में युवक की जान चली गई. घटना का पूरा मंजर कैमरे में कैद हो गया, जो अब पुलिस के लिए जांच का मुख्य आधार है.