2027 में जहूराबाद से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे ओपी राजभर, कर दिया ये बड़ा ऐलान
यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अभी से अपनी चुनावी बिसात बिछा दी है. आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे राजभर ने एक बड़ा राजनीतिक खुलासा करते हुए स्पष्ट किया कि वह खुद अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे.
ADVERTISEMENT
2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सुभासपा अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है. आजमगढ़ में हुंकार भरते हुए राजभर ने अपनी और अपने बेटे की सीट को लेकर बड़ा राजनीतिक खुलासा किया. राजभर ने स्पष्ट किया कि वह खुद अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, अपने बेटे के लिए उन्होंने दीदारगंज सीट से टिकट की दावेदारी पेश की है. वर्तमान में राजभर गाजीपुर की जहूराबाद सीट से विधायक हैं.