सीतापुर में बारिश के बाद फिर शुरू हुआ पुल निर्माण,अंग्रेजों के जमाने में बनाया गया था, जर्जर हालत को देखते शासन ने दी थी तोड़ने की अनुमति
Sitapur News: सीतापुर के पुराने शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले मछली मंडी पुल (आशिक हुसैन ब्रिज) के नवनिर्माण का कार्य शुरू. ब्रिटिश काल के 100 साल पुराने जर्जर पुल को हटाकर अब 4 करोड़ की लागत से 7 मीटर चौड़ा नया पुल बनाया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Sitapur News
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के पुराने सीतापुर से मछली मंडी होकर घंटाघर मुख्य बाजार जाने वाला जर्जर पुल की जगह अब नए पुल (आशिक हुसैन ब्रिज) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. बीते दो दिनों से बारिश की वजह से यह कार्य बंद था.पुल के बन जाने से पुराने शहर से मछली मंडी और मुख्य बाजार जाने वाली 50 हजार की आबादी को फायदा पहुंचेगा. साथ ही इस पुल को बनाने में लगभग चार करोड़ की लागत आएगी.