रायबरेली में गुरुजी की 'लेटलतीफी' ने बिगाड़ा नौनिहालों का भविष्य, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर उड़ाईं धज्जियां!
Raebareli School News: रायबरेली के डलमऊ तहसील के मनसुख मऊ प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी और लेटलतीफी से ग्रामीण आक्रोशित. मंगलवार को स्कूल समय पर गुरुजी के नदारद रहने पर ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
ADVERTISEMENT

Raebareli School News
Raebareli School News: रायबरेली: जिले की शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जहां सरकार परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है. वहीं डलमऊ तहसील के मनसुख मऊ प्राथमिक विद्यालय में गुरुजी की मनमानी बच्चों के भविष्य पर भारी पड़ रही है. ताजा मामला शिक्षकों के समय से स्कूल न पहुंचने का है जिससे भड़के ग्रामीणों ने अब आर-पार की जंग छेड़ दी है.