UPTak Baithak Logo

ADM ज्योति मौर्य के ऑफिस जैसे ही पहुंचा UP Tak, वैसे ही पता चल गया ये बड़ा सच!

ADVERTISEMENT

गाजियाबाद की एडीएम ज्योति मौर्य ने पति आलोक मौर्य के सुलह के दावों पर चुप्पी साधी है. यूपी Tak की टीम से बातचीत में उन्होंने निजी मामले पर बोलने से इनकार किया. जानें विवाद की पूरी कहानी.

social share
google news

एडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में लौट आया है. हाल ही में आलोक मौर्य ने मीडिया के सामने यह दावा कर सबको चौंका दिया कि उनके और ज्योति के बीच अब सब कुछ ठीक हो गया है और वे फिर से साथ रहने लगे हैं. इस दावे की सच्चाई परखने के लिए यूपी Tak की टीम गाजियाबाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां ज्योति मौर्य वर्तमान में अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं.