गाजियाबाद में असद के एनकाउंटर के बाद मृतक सूर्या चौहान की मां बोलीं- 'अभी 1 ही मारा गया है, बचे हुए 6 का भी हो एनकाउंटर'
Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद में 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद मृतक सूर्य चौहान की मां का पहला रिएक्शन सामने आया है.
ADVERTISEMENT

सूर्या चौहान की मां व सूर्या चौहान (फाइल फोटो)
Ghaziabad Asad Encounter News: गाजियाबाद में 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद मृतक सूर्या चौहान की मां का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा, "मैं बाबा योगी, पीएम मोदी और अपने पुलिस डिपार्टमेंट को धन्यवाद करना चाहती हूं जो उन्होंने मेरी मांग पूरी करी, पर अभी मांग पूरी नहीं हुई है. अभी जो मेन आरोपी था वही मारा गया है. अभी 6 आरोपी और हैं उनका भी एनकाउंटर होना चाहिए और सबके घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए."
