UPTak Baithak Logo

एक्जामपुर सेंटर पर सुरक्षा नियम तोड़ने का आरोप...ये नहीं किया तो 3 दिन में होगी सख्त कार्रवाई

ADVERTISEMENT

प्रयागराज के एक्जामपुर कोचिंग सेंटर को अग्निशमन विभाग और पीडीए की ओर से सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किया गया है और तीन दिन में सुधार के निर्देश दिए गए है.

social share
google news

Prayagraj Coaching Action: प्रयागराज के एक्जामपुर कोचिंग सेंटर को अग्निशमन विभाग और प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीडीए) की ओर से सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किया गया है. प्रशासन ने संस्थान को तीन दिन के भीतर सभी खामियां सुधारने के निर्देश दिए हैं. नोटिस में भवन की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, निकास मार्गों में बाधा और बेसमेंट में कक्षाएं चलाने जैसी गंभीर कमियों का उल्लेख किया गया है. इन खामियों के कारण कोचिंग सेंटर को छात्रों के लिए असुरक्षित बताया गया है और सुधार न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.