लेटेस्ट न्यूज़

सपा नेता अंबिका चौधरी के रिश्तेदारों के अवैध वसूली के रैकेट का हुआ भंडाफोड़! हाईवे पर ट्रकों से वसूलते थे 3000 रुपए, ऐसे खूली पूरी सच्चाई

Fake RTO Officer Gang: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ यूपी एसटीएफ (UPSTF) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी के भाई-भतीजों द्वारा संचालित किए जा रहे एक बड़े अवैध वसूली सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है.

ADVERTISEMENT

UPSTF arrested 4 accused running fake RTO extortion racket in Varanasi
यूपी एसटीएफ की गिरफ्त में फर्जी आरटीओ अधिकारी बनकर ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले आरोपी (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

UPSTF Extortion Racket News: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ यूपी एसटीएफ (UPSTF) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी के भाई-भतीजों द्वारा संचालित किए जा रहे एक बड़े अवैध वसूली सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह आरटीओ (RTO) के फर्जी अधिकारी बनकर वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे कई जिलों में हाईवे पर ट्रकों से जबरन वसूली कर रहा था. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.