गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर! 50 हजार का इनामी असद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया
ADVERTISEMENT
Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी असद को इंदिरापुरम इलाके में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया. आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान करीब दस राउंड फायरिंग हुई.
Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड ने बीते करीब 50 घंटों तक पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बनाए रखा. बकरीद के दिन हुई इस सनसनीखेज हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था. मामले में पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली, जब इंदिरापुरम इलाके में मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी असद चोरी के पैसों के साथ फरार था और खोड़ा क्षेत्र में अपने एक साथी से मिलने आने वाला था. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में व्यापक स्तर पर घेराबंदी और छापेमारी शुरू की.
