UPTak Baithak Logo

बेटे के हत्यारे असद का हुआ एनकाउंटर, फिर भी क्यों बोला परिवार- अभी इंसाफ अधूरा है?

ADVERTISEMENT

Surya Chauhan murder case: गाजियाबाद के सूर्य चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद पीड़ित परिवार ने इसे इंसाफ की दिशा में एक कदम बताया है.

social share
google news

Surya Chauhan murder case: जिस बेटे को परिवार ने बड़े अरमानों से पाला था, उसे दिनदहाड़े बेरहमी से खो देने का दर्द अब भी परिवार की आंखों में साफ दिखाई देता है. गाजियाबाद के सूर्य चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद परिवार ने इसे इंसाफ की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन उनका कहना है कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. परिवार अब भी बाकी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग पर अड़ा हुआ है. ईद के दिन हुई इस दर्दनाक हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था. अब मुख्य आरोपी के मारे जाने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है और पीड़ित परिवार की भावनाएं खुलकर सामने आई हैं.