UPTak Baithak Logo

ट्रांसफर के नाम पर धीरेंद्र झा और इमरान अहमद को वसूली करना पड़ा भारी, योगी सरकार ने दोनों अधिकारियों पर की बड़ी कार्रवाई

UP Transfer Commission Scam News: भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. बता दें दोनों अधिकारियों पर गंभीर अनियमितताओं और कमीशनखोरी के आरोप लगे हैं.

ADVERTISEMENT

up politics updates, cm yogi speech, mau gandhi maidan, security and riots, law and order, action against mafia, dynamic speech highlights, up election campaign, speech video viral, amp stories traffic
CM Yogi Adityanath (File Photo)
social share
google news

CM Yogi Action On Corrupt Officers: भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. बता दें दोनों अधिकारियों पर कमीशनखोरी के आरोप लगे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात सहायक निदेशक धीरेन्द्र कुमार झा और प्रधान सहायक इमरान अहमद पर कार्रवाई की गई है. दोनों अधिकारियों पर तबादलों के नाम पर कथित कमीशनखोरी, रिश्वत लेने और पद के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. सरकार की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.