UPTak Baithak Logo

बुलंदशहर कचहरी में ‘नोटों की बारिश’ से मची अफरा-तफरी, बंदर ने बैग से 2 लाख रुपये निकालकर हवा में उड़ाए, लेकिन उसके बाद जो हुआ देख सब हुए हैरान

Monkey Throws Currency News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को कुछ देर के लिए हैरान कर दिया. कचहरी परिसर के पास अचानक हवा में 500-500 रुपये के नोट उड़ते दिखाई दिए, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई.

ADVERTISEMENT

Bulandshahr Monkey Viral Video News
Bulandshahr Monkey Viral Video News
social share
google news

Bulandshahr Monkey Viral Video News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को कुछ देर के लिए हैरान कर दिया. कचहरी परिसर के पास अचानक हवा में 500-500 रुपये के नोट उड़ते दिखाई दिए, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई. कोई नोट पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा तो कोई अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा. इस पूरी घटना का 53 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि बाद में पता चला कि नोटों की इस ‘बारिश’ के पीछे किसी इंसान का नहीं बल्कि एक बंदर का हाथ था.