UPTak Baithak Logo

लेखपाल परीक्षा विवाद ने यूपी में मचाया बवाल, पेपर लीक और धांधली के आरोपों से सड़क पर उतरे हजारों छात्र

ADVERTISEMENT

Lekhpal Bharti Controversy: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर पेपर लीक और धांधली के आरोपों के खिलाफ छात्रों का विरोध तेज हो गया है. प्रयागराज में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने कैंडल मार्च निकालकर निष्पक्ष जांच और परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग की.

social share
google news

Lekhpal Bharti Controversy: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर कथित धांधली और पेपर लीक के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है. कई अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे उनके भविष्य पर गंभीर असर पड़ रहा है. इस मामले के विरोध में 29 मई को प्रयागराज में सैकड़ों छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय, निष्पक्ष जांच और परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने की मांग की. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा प्रशासन ने इस मामले में अब तक कोई ठोस और संतोषजनक कदम नहीं उठाया है.