लेटेस्ट न्यूज़

'UGC के बाप' बने घूम रहे थे वाराणसी के कीर्तिभान त्रिपाठी, पुलिस ने पकड़ी बुलेट तो निकल गई सारी हेकड़ी

वाराणसी के कैंट इलाके में 'यूजीसी के बाप' लिखी बुलेट को पुलिस ने सीज कर दिया है. बाइक मालिक नगर निगम का कर्मचारी है. पुलिस ने नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पर सख्त कार्रवाई की है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

वाराणसी में एक युवक को अपनी बुलेट पर अजीबोगरीब स्लोगन लिखकर घूमना भारी पड़ गया. कैंट थाना क्षेत्र के विकास भवन के बाहर खड़ी एक बुलेट ने उस वक्त सबका ध्यान खींचा, जब उसकी नंबर प्लेट पर गाड़ी के नंबर के बजाय बड़े-बड़े अक्षरों में 'यूजीसी के बाप' लिखा हुआ नजर आया. गश्त पर निकले थाना प्रभारी (SHO) इस स्टाइल को देखकर दंग रह गए और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.