लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में तलाक लेकर लौटी लड़की का घरवालों ने किया था स्वागत, अब ससुरालवालों ने पलट डाली कहानी!

मेरठ में तलाक के बाद जश्न मनाने वाली प्रणिता के ससुराल वालों ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है. रिटायर्ड फौजी ससुर और सास ने बहू पर प्रताड़ना और झूठे आरोपों के गंभीर दावे किए हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news

हाल ही में मेरठ की प्रणिता के तलाक के बाद मायके में हुए जश्न के वीडियो ने सुर्खियां बटोरी थीं. अब प्रणिता के ससुर रिटायर्ड सूबेदार मेजर श्याम किशोर अग्निहोत्री और सास अनीता अग्निहोत्री ने कैमरे के सामने आकर अपना पक्ष रखा है. उनका कहना है कि जिस रिश्ते को उन्होंने बचाने की हर संभव कोशिश की, उसके टूटने के बाद अब उन्हें पूरे देश में बदनाम किया जा रहा है.