लेटेस्ट न्यूज़

ओपी राजभर ने किया था अतरौलिया सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, इसपर संजय निषाद ने दिया तगड़ा रिएक्शन

ओम प्रकाश राजभर द्वारा आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान पर संजय निषाद ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने इसे गठबंधन की मर्यादा के खिलाफ बताया है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के बीच सियासी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर द्वारा आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कड़ी आपत्ति जताई है. संजय निषाद ने इसे गठबंधन धर्म के खिलाफ बताते हुए राजभर को मर्यादा में रहने की नसीहत दी है.