कफन के नाम पर नहीं मिले 3000 रुपये तो पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ ने नग्न हालत में पकड़ा दी रचित की बॉडी
Noida News: नोएडा के सेक्टर-94 पोस्टमार्टम हाउस से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि सुसाइड करने वाले युवक रचित के परिजनों से स्टाफ ने कफन के नाम पर ₹3000 की रिश्वत मांगी. पैसे न देने पर स्टाफ ने शव को बिना कपड़े या चादर के नग्न' अवस्था में ही परिजनों को सौंप दिया.
ADVERTISEMENT

Noida News
नोएडा के सेक्टर-94 में स्थित पोस्टमार्टम हाउस से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ ने रचित नाम के एक मृतक के शव को कफन से ढकने के लिए 3000 रुपये की मांग की. लेकिन जब रचित के घरवालों ने पैसे नहीं दिए तो पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ ने रचित के शव को बिना कपड़े ढके ही परिजनों को दे दिया.अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वहीं लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.