हापुड़ की रीता शर्मा की सिर कटी बॉडी घर पर ही मिली, गर्दन और चेहरे पर चाकू के कई निशान, कौन बना हैवान?
Hapur News: यूपी के हापुड़ में 40 साल की रीता शर्मा का शव उनके घर पर मिला. महिला को भयानक तरीके से मौत दी गई थी. सिर और चेहरे पर चाकू के कई निशान थे और सिर काटा गया था.
ADVERTISEMENT

UP News
Hapur Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला की सिर कटी लाश उसके घर से ही मिली है. इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है. मृतका का नाम 40 वर्षीय रीता शर्मा है. बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी पति राहुल शर्मा ने ही पुलिस को दी है.