नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले सारी तैयारी चेक करने खुद पहुंचे CM योगी
Noida International Airport Inauguration: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की उल्टी गिनती शुरू! सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेवर पहुंचकर रनवे और कार्गो टर्मिनल का निरीक्षण किया. जानें 28 मार्च के कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और 'नमो वन' जैसी सुविधाओं का पूरा विवरण.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के विकास के इतिहास में 28 मार्च का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है. देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट, 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) के भव्य उद्घाटन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को खुद जेवर पहुंचकर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसे 'विश्वस्तरीय' बनाने के कड़े निर्देश दिए. जेवर की धरती से उड़ान भरने का सपना अब हकीकत बनने के बेहद करीब है. आगामी 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे. इसी ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अचानक जेवर पहुंचे. सीएम ने न केवल स्थलीय निरीक्षण किया, बल्कि मैराथन बैठक कर अधिकारियों को 'जीरो टॉलरेंस' के साथ व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए.