लेटेस्ट न्यूज़

धर्मांतरण का दबाव: प्यार के नाम पर तीन साल तक किया शोषण, शादी की बात आई तो रखी धर्म बदलने की शर्त

रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक शोषण करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

रायबरेली। जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।