वाराणसी यूपी कॉलेज मर्डर: मंजीत चौहान गिरफ्तार, लेकिन कहां है 'अनुज फायर'?
Varanasi UP College Shooting Case: वाराणसी के यूपी कॉलेज में हुए सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड में मंजीत चौहान तो पकड़ा गया, लेकिन उसका साथी अनुज ठाकुर पुलिस को चकमा दे रहा है. जानिए कौन है 'अनुज फायर' और क्या है उसका क्रिमिनल बैकग्राउंड.
ADVERTISEMENT
वाराणसी के यूपी कॉलेज (UP College) में शुक्रवार की सुबह हुई दिनदहाड़े गोलीबारी और छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मंजीत चौहान तो सलाखों के पीछे है, लेकिन उसका साथी अनुज ठाकुर अब भी फरार है. अनुज ठाकुर उदय प्रताप इंटर कॉलेज में बीए सेकंड ईयर का छात्र है और मूल रूप से वाराणसी के शिवपुर (बसनी) का रहने वाला है.