लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ विष्णु यादव हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सिर पर थीं 16 चोटें, पत्नी के सामने ससुर और सालों ने की हत्या

Vishnu Yadav Murder Lucknow: लखनऊ के विष्णु यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा! पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर पर 16 वार कर दी गई दर्दनाक मौत. पत्नी साक्षी के सामने ही ससुर और परिवार ने रची खौफनाक साजिश. पूरी जानकारी यूपी तक पर.

ADVERTISEMENT

social share
google news

राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए सनसनीखेज विष्णु यादव हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेहद चौंकाने वाले और खौफनाक खुलासे हुए हैं. अपनी मर्जी से विवाह (लव मैरिज) करने वाली साक्षी सिंह के पति विष्णु यादव को उनके ही ससुराल में बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. विष्णु यादव के शरीर पर कुल 20 गंभीर चोटें पाई गई हैं. इन 20 चोटों में से 16 चोटें सिर्फ सिर पर थीं, जिससे सिर की हड्डियां पूरी तरह टूट गई थीं.