लेटेस्ट न्यूज़

खुद को माफिया बताने वाला मंजीत चौहान लंगड़ाते हुए पहुंचा कोर्ट, उसकी चाल को देख हर कोई चौंका

UP College Murder Case: आरोपी मंजीत चौहान को 14 दिनों की जेल. कोर्ट परिसर में लंगड़ाता हुआ दिखा हत्या का आरोपी। जानें पेशी के दौरान क्या हुआ. 

ADVERTISEMENT

Manjeet Chauhan
Manjeet Chauhan
social share
google news

वाराणसी के उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज में हुए सनसनीखेज सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. हालांकि, इस दौरान सबकी नजरें मंजीत के चलने के तरीके पर टिकी रहीं. अब मंजीत को वाराणसी की जिला जेल, चौकाघाट भेज दिया गया है.