लेटेस्ट न्यूज़

सूर्य सिंह के शरीर में 8 गोलियां दागने के बाद कातिल मंजीत चौहान ने पिस्टल के साथ क्या किया था?

Varanasi college shooting: वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में छात्र सूर्य सिंह की गोली मारकर हत्या से इलाके में दहशत फैल गई. मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले सूर्य प्रताप पर हमलावर ने उस वक्त फायरिंग की जब वह कैंपस में मौजूद था.

ADVERTISEMENT

social share
google news

वाराणसी का उदय प्रताप कॉलेज शुक्रवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. कॉलेज परिसर के भीतर बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले सूर्य प्रताप पर हमलावर ने उस वक्त फायरिंग की जब वह कैंपस में मौजूद था. चश्मदीदों के मुताबिक, गोली लगने के बाद छात्र मौके पर ही तड़पने लगा और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया.