Amethi Gas Shortage: इंडेन गैस बनी उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत, पूर्ति विभाग जिले में गैस सिलेंडर की कमी को नकार रहा; तस्वीर कुछ और कर रही बयां
Amethi Gas Cylinder Shortage: अमेठी में गैस सिलेंडर की किल्लत से हालात बिगड़ गए हैं. इंडेन गैस एजेंसियों के बाहर 200 मीटर लंबी कतारें लग रही हैं और पुलिस की निगरानी में सिलेंडर वितरण कराया जा रहा है, जबकि पूर्ति विभाग कमी से इनकार कर रहा है.
ADVERTISEMENT

अमेठी: जिले में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। खासकर इंडेन गैस उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसियों के बाहर 200 मीटर तक लंबी कतारें लग रही हैं, जहां सैकड़ों लोग सिलेंडर पाने के लिए 24 घंटे तक इंतजार कर रहे हैं। स्थिति यह है कि पुलिस की निगरानी में सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है, फिर भी आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। उपभोक्ताओं को कड़ी मशक्कत के बाद ही सिलेंडर मिल पा रहा है।