लेटेस्ट न्यूज़

उद्योग बंधु बैठक में विकास कार्यों पर जोर, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Ballia DM Meeting: बलिया में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु समिति की बैठक में जल निकासी, बिजली तार, साफ-सफाई और रोजगार योजनाओं पर चर्चा हुई. अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान और लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

बलिया: यूपी के बलिया में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। बैठक में औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। औद्योगिक क्षेत्र बनरही, बलिया में जल निकासी की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। इस पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में डाली गई तकनीकी बिड में खामियां मिलने के कारण प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है।