लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा में फरसा वाले बाबा की हत्या पर सामने आया सीएम योगी का पहला रिएक्शन, अफसरों से 2 टूक ये कहा

मथुरा के फरसा वाले बाबा की मौत पर सीएम योगी सख्त. अधिकारियों को दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश. उन्होंने कहा कि आरोपी किसी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे. ये है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

CM Yogi
CM Yogi
social share
google news

मथुरा के प्रसिद्ध गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की हत्या मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में आ गए हैं. सीएम ने मथुरा की इस घटना के बाद अफसरों को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कानून हाथ में लेने वाले और गौतस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.