लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा में फरसे वाले बाबा की हत्या के बाद ग्राउंड पर कैसे हैं हालात? यूपी Tak के कैमरे पर ये सब कैद हुआ

Mathura Farse Wale Baba News: फरसा वाले बाबा की मौत के बाद हाईवे पर भारी पथराव और बवाल. समर्थकों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने किया बल प्रयोग. जानें अब कैसे हैं हालात.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

मथुरा के छाता में गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत के बाद उपजा तनाव अब पुलिस के नियंत्रण में है. यूपी Tak की ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए किस तरह बाबा की मौत के बाद समर्थकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा और दिल्ली-आगरा हाईवे घंटों तक जाम रहा. 

जानकारी मिली है कि छाता क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 4 बजे हुई घटना के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई थी. आरोप है कि जब फरसे वाला बाबा और उनके समर्थक तस्करों का पीछा कर रहे थे तभी उन पर ट्रक चढ़ा दिया गया. बाबा की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में समर्थक हाईवे पर उतर आए और दिल्ली-आगरा मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया.

ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 7 बजे से लेकर करीब 11 बजे तक हाईवे पर भारी बवाल चला. बाबा के समर्थकों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया, जिसके निशान अभी भी सड़क पर बिखरे ईंट-पत्थरों के रूप में मौजूद हैं. स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और समर्थकों को हाईवे से हटाया. बताया जा रहा है कि इस पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. 

हत्या या एक्सीडेंट, दो अलग दावे

इस मामले में पुलिस और बाबा के समर्थकों के बीच दावों को लेकर बड़ा अंतर दिख रहा है. एक ओर बाबा के समर्थकों का साफ कहना है कि तस्करों ने जानबूझकर बाबा को मारा है, वहीं पुलिस का प्राथमिक तर्क यह है कि बाबा की मौत एक्सीडेंट के दौरान हुई है. इन दोनों अलग-अलग थ्योरी के बीच इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. 

ताजा जानकारी के अनुसार, अब हालात सामान्य नजर आ रहे हैं. हाईवे के दोनों तरफ का ट्रैफिक खोल दिया गया है और गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है. पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच स्थिति नियंत्रण में है. हालांकि तनाव को देखते हुए अभी भी फोर्स मौके पर डटी हुई है. 

यहां वीडियो में देखें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: मथुरा में गौतस्करों ने कुचलकर ले ली फरसे वाले बाबा की जान! जिस आरोपी को पकड़ा गया वो कौन?