मथुरा में गौतस्करों ने कुचलकर ले ली फरसे वाले बाबा की जान! जिस आरोपी को पकड़ा गया वो कौन?
मथुरा के कोसीकलां में गौरक्षक संत 'फरसा वाले बाबा' की गौतस्करों ने गाड़ी से कुचलकर की हत्या. दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी बवाल, सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश.
ADVERTISEMENT

मथुरा के कोसीकलां में प्रसिद्ध गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की कथित तौर पर गौतस्करों द्वारा गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव है. आक्रोशित गौरक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.