लेटेस्ट न्यूज़

संभल में ईद की नमाज के बाद नमाजियों ने जो किया उसे देख सब चौंके फिर आगे आया प्रशासन

Sambhal News: संभल के सिरसी में ईद की नमाज के बाद मचा बवाल! नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका और इजराइल के खिलाफ की नारेबाजी. जानिए मिडिल ईस्ट के तनाव का संभल से क्या है कनेक्शन.

ADVERTISEMENT

social share
google news

संभल में ईद-उल-फितर की नमाज के बाद भारी विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी देखने को मिली. शिया समुदाय के लोगों ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और हमलों के विरोध में यह प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन अमेरिका और इजराइल के खिलाफ किया गया. नमाजियों का आरोप है कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिसके विरोध में उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की. नमाज अदा करने पहुंचे लोगों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांध रखी थी, जो उनके विरोध का प्रतीक था.