लेटेस्ट न्यूज़

कौन है यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिंह के शरीर में 8 गोलियां उतारने वाला मंजीत चौहान? इसकी क्राइम हिस्ट्री देखिए

UP College Murder Case: छात्र या अपराधी? जानें कौन है मंजीत चौहान, जिसने प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर सूर्य प्रताप सिंह को 8 गोलियां मारीं. आरोपी का क्रिमिनल बैकग्राउंड और वारदात की ये है पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Manjeet Chauhan
Manjeet Chauhan
social share
Google CTA

वाराणसी के उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज में हुए सनसनीखेज सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है. इस वारदात के केंद्र में है मंजीत चौहान. आरोप है कि मंजीत ने कॉलेज परिसर में प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर अपने ही साथी छात्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. छात्रों का आरोप है कि मंजीत महज एक छात्र नहीं, बल्कि कॉलेज परिसर में पल रहा एक खूंखार अपराधी है.