लेटेस्ट न्यूज़

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का हुआ निधन तो अखिलेश यादव ने दे दिया रिएक्शन

उत्तर प्रदेश की राजनीति से दुखद खबर सामने आई है. बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का कैंसर से निधन हो गया. गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh yadav reaction on umashankar singh death
Akhilesh yadav reaction on umashankar singh death
social share
Google CTA

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा झटका लगा है. बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक और विधानसभा में पार्टी के इकलौते प्रतिनिधि उमाशंकर सिंह का बुधवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उमाशंकर सिंह का गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था. रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए उमाशंकर सिंह के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.