लेटेस्ट न्यूज़

UP Aaj Ka Mausam: यूपी में आज मानसूनी बारिश का कहर! इन 50+ जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, IMD अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिखाई दे रहा है. आज 6 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिखाई दे रहा है. आज 6 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं पूर्वी यूपी समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. खराब मौसम के बीच किसानों और आम लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.