बसपा MLA उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती हुईं भावुक, बताया किसने दी उन्हें ये दुखद खबर
बलिया की रसड़ा सीट से बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का कैंसर के इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर बेहद भावुक पोस्ट लिखकर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी.
ADVERTISEMENT

Mayawati reaction on Umashankar Singh
बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. उमाशंकर सिंह ने गुरूग्राम की फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली. वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. अपने इकलौते विधायक की मौत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पोस्ट कर दुख जताया है. मायावती ने उमाशंकर सिंह को पार्टी का कर्मठ, ईमानदार और वफादार नेता बताया. उन्होंने यह भी बताया कि उमाशंकर सिंह का परिवार उन्हें बड़ी बहन की तरह आदर-सम्मान देता है और इस कठिन समय में पूरी बहुजन समाज पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है.
