लेटेस्ट न्यूज़

मायावती के करीबी विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन. बता दें कि उमाशंकर सिंह बसपा के इकलौते विधायक थे.

ADVERTISEMENT

bsp mla uma shankar singh
bsp mla uma shankar singh
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और यूपी विधानसभा में पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है. वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. उनकी मौत गुरूग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में हुई. बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए उमाशंकर सिंह बसपा के सबसे भरोसेमंद और बड़े चेहरों में से एक थे. उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है और विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.