वाराणसी यूपी कॉलेज मर्डर: बेटे का शव देख बेसुध हुए पिता फिर कैमरे के सामने ये बोले
Surya Pratap Singh Murder Varanasi: वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप की हत्या के बाद भारी तनाव. इकलौते बेटे के शव को देख बेसुध हुए पिता ने की एनकाउंटर की मांग. जानिए पुलिस की कार्रवाई और आरोपी मंजीत की गिरफ्तारी का पूरा सच.
ADVERTISEMENT
वाराणसी के यूपी कॉलेज (UP College) में हुई सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद का मंजर बेहद हृदयविदारक है. जवान बेटे के शव को देखकर उसके पिता ऋषि देव बेसुध हो गए और उन्होंने तब तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया जब तक कि आरोपी का 'एनकाउंटर' नहीं हो जाता. सूर्य प्रताप के पिता ऋषि देव, जो घटना के समय लखनऊ में थे, खबर मिलते ही वाराणसी पहुंचे. अपने इकलौते बेटे के शव को देखकर वे अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे.