लेटेस्ट न्यूज़

यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य सिंह के सीने पर चढ़कर गोलियां बरसारा था मंजीत चौहान, वीडियो में दिखा डरावना नजारा

Varanasi News: वाराणसी के यूपी कॉलेज हत्याकांड का खौफनाक वीडियो सामने आया. सीने पर चढ़कर गोलियां बरसाता दिखा मंजीत चौहान. सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद आरोपी गिरफ्तार, साथी अनुज ठाकुर पर भी केस दर्ज.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Varanasi News: वाराणसी के उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े हत्या के मामले में एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है.इस वीडियो ने वारदात की क्रूरता को बेनकाब कर दिया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कॉलेज की गैलेरी में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह निढाल होकर गिरा पड़ा है. इसी दौरान मुख्य आरोपी मंजीत चौहान, सूर्य सिंह के सीने पर चढ़कर अपनी फंसी हुई पिस्टल को ठीक करता दिखाई दे रहा है.