लेटेस्ट न्यूज़

खुद को माफिया बताता था यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य सिंह को छलनी करने वाला मंजीत चौहान, उसकी इंस्टा स्टोरी देखी क्या?

वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले में मंजीत चौहान और अनुज ठाकुर पर मुकदमा दर्ज. पुलिस की 6 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं, कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात.

ADVERTISEMENT

Manjeet Chauhan
Manjeet Chauhan
social share
Google CTA

Varanasi Crime News: वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने इस वारदात के मुख्य आरोपी मंजीत चौहान और उसके साथी अनुज ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. जांच में सामने आया है कि घटना के समय मंजीत के साथ अनुज ठाकुर भी मौके पर मौजूद था.