लेटेस्ट न्यूज़

यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य सिंह की हत्या के बाद भड़के साथी, 3 शिक्षकों को पीटा एक का सिर फटा, साथ में किया ये काम

UP College Murder Case Update:उदय प्रताप कॉलेज में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद कैंपस में भारी बवाल और हिंसा हुई है. आक्रोशित छात्रों ने शिक्षकों पर हमला किया और दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ की.

ADVERTISEMENT

UP College murder case update
UP College murder case update
social share
google news

UP College Murder Case Update: वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े हत्या के बाद माहौल हिंसक हो गया है. आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के तीन अध्यापकों को अपना निशाना बनाया, जिनमें एक शिक्षक का सिर फट गया है. घायल शिक्षक को उनके साथी आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को सुरक्षा घेरा बनाकर शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को कैंपस से बाहर निकालना पड़ा. उपद्रवी छात्रों ने परिसर में खड़ी करीब एक दर्जन गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की है.